India-China Relation | ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है, भारत-चीन के संबंधों पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में वर्तमान गिरावट चीन द्वारा पैदा की गई है, न कि भारत द्वारा। उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते को चलाने के लिए ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है। कोलकाता में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, जयशंकर ने कहा, "आखिरकार ताली बजाने के लिए दो हाथों की ज़रूरत होती है और चीन को भी एक व्यावहारिक रिश्ते में विश्वास रखना चाहिए।"

 

इससे पहले मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मौजूदा गिरावट भारत की ओर से नहीं, बल्कि चीन की ओर से पैदा की गई है। विदेश मंत्री ने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है और किसी रिश्ते को चलाने के लिए दोतरफा प्रयास जरूरी होता है।

 

इसे भी पढ़ें: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, जांच के आदेश, PM मोदी ने जताया हादसे पर दुख, 2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा

 

मंत्री ने यहां नया भारत और विश्व विषय पर श्यामा प्रसाद व्याख्यान देने के बाद यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या दो एशियाई दिग्गजों के बीच कामकाजी संबंध हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा, अंततः ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है और चीन को भी व्यावहारिक रिश्ते में विश्वास होना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि अगर बेहतर कामकाजी संबंध बनाए रखना है तो चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 1993 और 1996 में हुए समझौतों का पालन करना होगा।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला