दीपिका को एसिड अटैक सर्वाइवर का लुक देना आसान नहीं था, सामने आया Making Video

By रेनू तिवारी | Jan 17, 2020

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म छपाक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण जेएनयू भी पहुंची थी जिसके बाद काफी बवाल मचा था। खैर अब ये बात पुरानी हो गई है। छपाक को लेकर काफी दिलचस्प एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण को एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का लुक कितनी मेहनत से दिया गया। फिल्म में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग के साथ-साथ मेकअप ने भी उनके किरदार में जान डाली है।

दीपिका पादुकोण का मेकअप करने में कम से कम सेट पर चार से पांच घंटे लगते थे। दीपिका पादुकोण को एसिड अटैक सर्वाइवर का लुक लेने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप करवाना पड़ता था जिसमें काफी समय लगता था। वीडियो में दिखाया गया है कि मेअपक करने के दौरान कैसे दीपिका को अपनी सांस रोकनी पड़ती थी। कई बार तो प्रोस्थेटिक मेकअप करते समय दीपिका पादुकोण को घबराहट भी होने लगती थी। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की कास्ट फाइनल! इन एक्ट्रेस के नामों पर लगी मुहर

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी थे। फिल्म में दिखाया गया है कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने कैसे सालों तक एसिड की ब्रिक्री पर बैन लगाने की जंग लड़ी। क्योंकि लक्ष्मी अग्रवाल का मानना था कि अगर एसिड बाजार में बिकता ही नहीं तो मिलता ही नहीं और फिकता भी नहीं।


यहां देखें दीपिका पादुकोण को कैसे दिया गया एसिड अटैक सर्वाइवर का लुक

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।