अच्छा होगा कि असम के मुख्यमंत्री मणिपुर में दखल न दें : चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर मणिपुर में स्थिति में सात से 10दिन में सुधार आने संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा होगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मणिपुर के मामले में ‘‘दखल न दें’’ और उससे दूर रहें। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा कि अच्छा होगा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पद से इस्तीफा दे दें और पूर्वोत्तर राज्य में कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने शनिवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य मणिपुर में अगले सात से दस दिनों में स्थिति सुधर जाएगी, क्योंकि राज्य एवं केंद्र सरकार शांति बहाली के लिए ‘चुपचाप’ काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय