Nations Cup Football: Italy ने तुर्किये को 4-1 से रौंदा, France ने Belgium को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2026

रॉबर्टो मैनसिनी के मार्गदर्शन में इटली की टीम ने बेहद कम समय में शानदार बदलाव के संकेत देते हुए नेशंस कप फुटबॉल में सोमवार को तुर्किये को उसी के मैदान पर 4-1 से करारी शिकस्त दी। मैनसिनी के कार्यभार संभालने के बाद यह टीम का दूसरा मुकाबला था और लंबे समय बाद इटली का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली नजर आया। इससे पहले शुक्रवार को बेल्जियम के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 की हार में इटली की टीम संघर्ष करती दिखाई दी थी। यह हार उस निराशा के छह महीने बाद आई थी, जब इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा था। 

फ्रांस ने बेल्जियम पर पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और दो बार गेंद गोलपोस्ट से टकराई। लेकिन उसे जीत दिलाने के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी माइकल ओलिस के आखिरी लम्हों में किए गए गोल का इंतजार करना पड़ा। फ्रांस को किलियन एमबापे की कमी खली। वह शुक्रवार को तुर्की के खिलाफ 1-0 की जीत में गोल करने के कुछ ही देर बाद बाएं घुटने में चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए थे।

 मैच के 75वें मिनट में मैदान पर आए ओलिस ने समापन से दो मिनट पहले गोल कर फ्रांस की जीत पर मुहर लगा दी। अन्य मैचों में लीग बी में स्वीडन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उसने पोलैंड को आसानी से 3-1 से हराया। बोस्निया-हर्जेगोविना ने रोमानिया को उसके घरेलू मैदान पर 4-2 से मात दी। ग्रुप बी2 के दोनों मुकाबले गोलरहित ड्रॉ रहे। उत्तरी आयरलैंड और हंगरी के बीच मैच 0-0 से बराबर रहा, जबकि जॉर्जिया और यूक्रेन का मुकाबला भी इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।

प्रमुख खबरें

Bangladesh के आर्मी बेस में घुसे ISI के एजेंट, तुर्की-पाकिस्तान मिलकर बांग्लादेश में कराएंगे तख्तापलट?

नई National Steel Policy पर काम तेज, एक हफ्ते में जारी होगा 2047 का ड्राफ्ट

Bhilai Steel Plant से लोहा चोरी मामले में CBI जांच को मिली Chhattisgarh सरकार की मंजूरी

Asian Games Boxing: Parveen Hooda और Ankush Panghal फाइनल में, Narender को Bronze