LAC पर तैनात जवानों को तंदुरुस्त रखने के लिए कदम उठाती है ITBP: महानिदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

जैसलमेर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस एस देसवाल ने सोमवार को यहां कहा कि बल चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कठोर परिस्थितियों में रहने के लिए अपने अधिकारियों तथा जवानों को तंदुरुस्त रखने के लिहाज से अनेक कदम उठाता है। यह क्षेत्र काफी अधिक सर्दी और ऑक्सीजन के कम स्तर जैसे अनेक पहलुओं के लिहाज से प्रतिकूल है। देसवाल ने कहा कि लद्दाख के जिस क्षेत्र में पिछले कुछ महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध की स्थिति है, वह पूरी तरह सुरक्षित है और जवानों का मनोबल ऊंचा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर