ITR भरने वालों के लिए बेहद जरूरी सूचना, Income Tax Return भरने की ये है आखिरी तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने नए आयकर पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों और कोविड-19 महामारी के बीच वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए व्यक्तिगत करदाताओं के लिये आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। इससे पहले आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 थी।आम तौर पर व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर भरने करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होती है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने आतंकवाद, उग्रवाद से मुकाबले के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की

वही कर पोर्टल में गड़बड़ियों के समाधान को लेकर वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह करदाताओं के लिए एक आसान फाइलिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए इंफोसिस के साथ लगातार काम कर रहा है। सीबीडीटी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आईटीआर भरने के लिए प्रपत्रों को इस वर्ष अप्रैल में अधिसूचित किया था। सरकार ने 2020-21 वित्तीय वर्ष के लिए करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 115बीएसई के तहत एक नई कर व्यवस्था चुनने का विकल्प भी दिया था।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते