भारतीय टीम भी करती है हैंडवार्मर का इस्तेमाल, फिर भी जंपा को प्रशंसकों ने किया था ट्रोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

नाटिंघम। भारत के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा ने ‘हैंडवार्मर’ का इस्तेमाल करके अनचाही सुर्खियां बटोरी थी लेकिन भारतीय टीम भी कड़कड़ाती ठंड से निपटने के लिए इसका इस्तेमाल करती है। जंपा को जब ‘हैंडवार्मर’ का इस्तेमाल करते देखा गया जो सोशल मीडिया पर विशेष रूप से भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें निशाना बनाया और इस आस्ट्रेलियाई स्पिनर पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

कप्तान आरोन फिंच को मैच के बाद ‘हैंडवार्मर’ के इस्तेमाल पर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी और उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट उपकरण का हिस्सा है और खिलाड़ी इसका इस्तेमाल हाथ गर्म करने के लिए करते हैं। ठंड से निपटने की तैयारी क्षेत्ररक्षक कैसे करते हैं इस बारे में पूछने पर भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच एस श्रीधर ने कहा कि मुझे लगता है कि बेशक हाथ गर्म रखने के लिए ‘हैंडवार्मर’ पहला विकल्प हैं। श्रीधर ने कहा, ‘इसके अलवा एक क्षेत्ररक्षण स्थान से दूसरे तक दौड़ना या गेंद फेंकना भी शामिल है।’

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda