सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, संजय झा बोले- सही समय आ गया है

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष का मुद्दा खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था और यह स्पष्ट कर दिया था कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष नहीं बनेगा। लेकिन सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया और बाद में पार्टी में पनपे विवाद को देखते हुए उन्हीं को पूर्णकालिक अध्यक्ष माना गया। 

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट का दावा, भाजपा का पहला इंजन लखनऊ व दूसरा दिल्ली में होगा जब्त 

इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा पंजाब में घाटा हुआ है, जहां पर आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की। हालांकि कांग्रेस ने जनता के जनादेश को विन्रमतापूर्वक स्वीकार किया है। इसी बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस से निलंबित किए गए संजय झा ने कहा कि सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने का सही समय आ गया है।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष। उन्हें कांग्रेस का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। वह मेहनती, 24X 7 नेता, सुलभ, जीतने के भूखे और एक उत्कृष्ट संचारक हैं।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका