32 साल में 32 शादियां! पहले रचाती शादी फिर पूरे घर को लूटती, पुलिस ने किया पर्दाफाश

By निधि अविनाश | May 16, 2022

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की रहने वाली एक लड़की ने 32 शादियां की है। महिला की उम्र 32 साल की है और यह शादी कर सबको चखमा देती है। खबरों के मुताबिक इस लूटेरी दुल्हन ने जिससे भी शादी की है सभी के परिवार वालों के लाखों रुपए लूटे है। राजस्थान पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ कई शिकायतें मिली जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला ने राजस्थान में शादी के बाद ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया जिसमें खुद एक पुलिसकर्मी दूल्हा बना कर महिला के पास पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में जून में होने वाले मुख्य सचिवों के सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला 33वीं शादी के लिए भी तैयार हो गई थी और जैसे ही दूल्हा उसके सामने सिविल ड्रेस में पहुंचा वैसे ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला का नाम रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी है। यह चेरीताल क्षेत्र की रहने वाली है जिसके खिलाफ राजस्थान में 2 दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार बोले- जाति जनगणना पर काम शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। लूटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस को खुद दूल्हा बनना पड़ा और उसके सामने शादी की पेशकश की। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपित महिला और सिविल ड्रेस में आया पुलिस एक मॉल में मिले। महिला के साथ एक गुड्डी बर्मन नाम की महिला भी साथ आई थी जो रिश्ते की मध्यस्थता कर रही थी। आरोपी रीना ने जैसे ही शादी के लिए हां की वैसे ही सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस ने आरोपी महिला को गरिफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गुड्डी बर्मन एवं दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है। 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की