जबलपुर पुलिस ने 1 लाख 75 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त

By दिनेश शुक्ल | May 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब  की तस्करी  में लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी रवि चैहान के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच  एवं थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम ने बुलेरो वाहन से 1500 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रूपये को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पूछा- कोरोना से वास्तविक मौतों और घोषित आंकड़ों में अंतर क्यों

थाना प्रभारी भेड़ाघाट सफीक खान ने बताया कि 13 मई की रात्रि में क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिण्डरई मोड़ वाईपास चैराहा के पास सफेद रंग की महेन्द्रा बुलेरो लोडिंग वाहन में  प्लास्टिक के खाली कैरेट भरे हुए  हैं, कैरेट के आगे  की ओर शराब की पेटियां रखी हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, जहां बताये हुये नम्बर की बुलेरो वाहन खड़ी मिली। वाहन में और उसके आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। बुलेरो वाहन से खाली कैरेट को निकालकर चैक करने पर 30 कार्टून में कुल 1500 पाव अंग्रेजी गोवा शराब रखी मिली। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 75 हजार रुपये हैं। 

इसे भी पढ़ें: भिण्ड जिले में हेड कांस्टेबल के बेटे ने मारी खुद को गोली, मौके पर ही मौत

पुलिस ने  शराब, शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन एंव 30 खाली कैरेट जप्त कर ली हैं। साथ ही बुलेरो वाहन के चालक के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश पतासाजी की जा रही है। रजिस्टेशन नम्बर के आधार पर उक्त बुलेरो वाहन अंशुमान कोरी पिता रामकिशोर कोरी निवासी 1359 कांचघर द्वारका नगर घमापुर के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाई गयी है। अवैध शराब पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र कसाना, आरक्षक दीपक तिवारी, नितिन, मोहित तथा थाना भेड़ाघाट के सहायक उप निरीक्षक डालसिंह झारिया, प्रधान आरक्षक रविशंकर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

प्रमुख खबरें

US Stock Market में भारी गिरावट से Nvidia के Jensen Huang को 15.1 अरब डॉलर का नुकसान

देहरादून में RPF का फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी