भिण्ड जिले में हेड कांस्टेबल के बेटे ने मारी खुद को गोली, मौके पर ही मौत

Head constable's son shot himself
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । May 14 2021 9:46PM

सुबह करीब चार बजे राजू ने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर राजू की पत्नी व छोटा भाई रामू की नींद खुली और दोनों दौड़कर राजू के कमरे में पहुंचे। यहां राजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। यह सब देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

भिंड। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के लहार कस्बे में एक युवक ने शुक्रवार तड़के अपने घर के कमरे में खुद को लायसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की  आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक युवक के पिता मछंड चौकी पर हेड कांस्टेबल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में वैक्सीनेशन सेंटर को पीटने वाले बीजेपी नेता पर केस दर्ज

लहार थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिजासन रोड निवासी राजू (37) पुत्र वीरेंद्र सिंह राजावत, गुरुवार की रात में छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी, बच्चे और परिवार के सदस्य भी दूसरे कमरों में सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे राजू ने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर राजू की पत्नी व छोटा भाई रामू की नींद खुली और दोनों दौड़कर राजू के कमरे में पहुंचे। यहां राजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। यह सब देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्णय से लोकतंत्र के चौथे खंभे को मिलेगी सुरक्षा : आलोक शर्मा

परिजनों ने तुरंत राजू के पिता वीरेंद्र सिंह को सूचना दी। जानकारी लगते ही पिता मछंड से लहार आए। पिता के घर आने के बाद घटना के करीब तीन घंटे बाद लहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। लहार थाना पुलिस ने बंदूक को जब्त कर ली। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस राजू के मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। लहार थाना पुलिस का कहना है कि वह शराब की लत का आदी था। हर रोज शराब का नशा करता था। पुलिस युवक की मौत के हर कारण पर जांच करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़