सुभाष घई की 'हीरो' के लिए जैकी श्रॉफ नहीं बल्कि संजय दत्त थे पहली पसंद, इस वजह से किया था फिल्म से बाहर

By रेनू तिवारी | Sep 05, 2020

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लगभग चार दशकों से अभिनय की दुनिया में हैं। संजय दत्त को लेकर हाल ही में बुरी खबर आयी की उन्हें लंग्स कैंसर है। संजय ने कैंसर का इलाज कराने के लिए फिल्मों से ब्रिक लेने का ऐलान किया हैं। संजय दत्त अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। संजय दत्त के लुक को उनके काफी फैंस कॉपी करते हैं। अभिनय के मामले में भी संजय दत्त का कोई तोड़ नहीं है। जिस भी किरदार को वो पर्दे पर निभाते हैं उसे जिंदा कर देते हैं। संजय अपने अभिनय के साथ साथ, अंडरवर्ल्ड के साथ ताल्लुकों के लिए भी जाने जाते थे। संजय दत्त की बायोपिक संजू में दिखाया था कि संजय दत्त काफी ज्यादा हाई लेवल का ड्रग्स भी लेते थे। अपनी ड्रग्स की लत के कारण संजय दत्त को सेहत के साथ-साथ अपने करियर में भी काफी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कभी रामलीला में औरत का किरदार निभाते थे पंकज त्रिपाठी, आज हैं एक्टिंग के बादशाह 

ये सुपरहिट फिल्म जैकी श्रॉफ से पहले संजय दत्त को ऑफर की गयी थी। उस समय की मीडिया रिपोर्ट की  माने तो सुभाष घई संजय दत्त से काफी ज्यादा प्रभावित थे। सुभाष को संजय दत्त की फिल्म रॉकी में एक्टिंग काफी पसंद आयी थी, जिसके बाद सुभाष घई ने संजय दत्त को दो फिल्म के लिए साइन कर दिया था। ये दो फिल्म विधवा और हीरो थी। हालांकि, उस समय संजय दत्त की ड्रग की लत की वजह से सेट पर दिग्गज कलाकारों शम्मी कपूर और दिलीप कुमार को काफी समय इंतजार करना पड़ता था और क्योंकि संजय अक्सर सेट पर लेट आते और कभी कभी शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ती थी। जैसे तैसे सुभास घई ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'विधाता' को खत्म किया और संजय दत्त के इस बर्ताव को देखते हुए उन्होंने 'हीरो' से अभिनेता को बाहर कर दिया था।  

हाल ही में संजय दत्त महेश भट्ट के निर्देशन में बनीं सड़क 2 में नजर आये थे। कैंसर की बीमारी होने के बाद संजय दत्त की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर 28 अगस्त 2020 को रिलीज किया गया। फिल्म को एमबीडी की तरफ से 1 स्टार दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश