जैकलीन फर्नाडीज ने स्पूफ कॉल मामले में दिया बड़ा बयान, सुकेश को लेकर किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं ।यह कई सहूलियतें देने के साथ-साथ कुछ परेशानी का भी सबब बन रहा है। इन दिनों स्पूफ कॉलिंग का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इसमें कॉलर अपनी आइडेंटिटी और मोबाइल नंबर को छिपाकर कॉल करता है ।

 

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम कम्युनिकेशन के मुताबिक इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 18 85 के तहत भारत में स्पूफ कॉलिंग प्रतिबंधित है ।ऐसा करने पर जुर्माना, 3 साल जेल या दोनों दंड साथ देने का प्रावधान है। ज्यादातर ऐसे कॉल का उपयोग अपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना का विरोध करने का कोई कारण नहीं: उमर अब्दुल्ला  

हाल ही में कॉल स्पुफ का मामला सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस से सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस को लेकर ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की। जिसके बाद खुलासा हुआ कि तिहाड़ जेल के अंदर से ही 200 करोड़ की रंगदारी वसूली करने वाला सुकेश चंद्रशेखर फिल्म

 

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस को स्पूफ कॉल करता था ।वह अपने आप को सुकेश ने बता कर कुछ और बताता था और खुद को एक बड़े ओहदे दार के रूप में पेश कर रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक जब अभिनेत्री उसके झांसे में आने लगी तो आरोपी उसे महंगी फूल और चॉकलेट भी भेजने लगा ।जैकलिन तो इस साजिश से अंजान थी कि है सब तिहाड़ जेल के भीतर से सुकेश चंद्रशेखर की कारस्तानी है।

हालांकि जांच एजेंसियों ने यह खुलासा नहीं किया कि सुकेश खुद को क्या बता कर जैकलिन से बात करता था। लेकिन जांच एजेंसियों को सुकेश के 24 से अधिक कॉल रिकॉर्ड हाथ लगे हैं ,जिनके आधार पर जैकलिन के साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में जांच एजेंसियों ने पता लगाया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर साधा निशाना  

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर को कथित रूप से दिनाकरण से पैसे लेने के आरोप में पकड़ा गया था उस पर आरोप था कि वह चुनाव आयोग में संपर्क होने का दावा कर ₹50 करोड़ की डील करने की कोशिश कर रहा था 2017 में दिल्ली पुलिस द्वारा एक होटल में उसके कमरे से 1.3 करोड़ का कैश बरामद किया गया था।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा