By रेनू तिवारी | Jun 08, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शूमार हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। जैकलीन फर्नांडीज की फैन फॉलोइंग दुबई, मलेशिया, थाइलैंड तक फैली हुई हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज मशहूर मैगजीन फैमिना के डीजिटल कवर पर नजर आयी थी । जैकलीन फर्नांडीज सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 में भी नज आने वाली हैं। खबरे ये भी हैं कि वह सलमान खान की फिल्म राधे में भी आइटम डांस करती नजर आएंगी।
आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में सलमान खान के साथ उनके वीडियो सॉन्ग में नजर आयी थी। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान पनवेल फॉर्म हाउस में शूट किया गया गाना तेरे बिना रिलीज किया था। ये एक रोमांटिक सॉन्ग था जिसमें जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान की जोड़ी को देखा जा सकता था।