दिसंबर के तीसरे सप्ताह से श्रद्धालुओं के लिए खुल सकता है पुरी का जगन्नाथ मंदिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

भुवनेश्वर। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दिसंबर के तीसरे हफ्ते से खोला जा सकता है। 12वीं सदी में निर्मित यह मंदिर कोविड-19 के कारण मार्च से ही बंद है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार द्वारा इस आशय की घोषणा किए जाने से महज एक घंटा पहले विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में मंदिर को खोलने का अनुरोध किया था। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना के 642 नए मामलों के साथ संक्रमितों की तादाद 3 लाख 15 हजार के पार

उनका कहना था कि मार्च से ही लोगों को भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं हुए हैं। मुख्य प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर आने की अनुमति देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया श्रद्धालुओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भगवान के दर्शन का अवसर देगी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana