जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस कमिश्नर बोले- जांच के लिए बनाई गई 14 टीमें, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

हनुमान जन्मोत्सव के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में भड़की हिंसा को लेकर आज पुलिस कमिश्नर ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि वर्तमान में वहां शांति व्यवस्था है। मौके पर भारी पुलिस बलों की तैनाती है। अब तक मामले में दोनो पक्षों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच पूरी गहराई से की जा रही है। इसके अलावा जांच के लिए 14 टीमें भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अमन कमेटी के जरिए शांति की पहल की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल मीडिया का विश्लेषण किया जा रहा है। एफएसएल टीमों ने आज अपराध स्थल का दौरा किया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में से 8 लोगों अपराधिक पृष्ठभूमि से हैं। घटना के दौरान पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए थे। पुलिस की चौकशी के चलते आम लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में शांति बनाए रखने की कोशिश हो रही है। जिसके खिलाफ भी सुबूत मिलेंगे, उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो शोभायात्रा निकालने की इजाजत दी गई थी। शांति के लिए अब तक 30 कमेटियों के साथ बैठक हो चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी