जागरण प्रकाशन का चौथी तिमाही में मुनाफा सात गुना बढ़कर 39.90 करोड़ पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

नयी दिल्ली। दैनिक जागरण के प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सात गुना बढ़कर 39.90 करोड़ रूपए रहा। जागरण प्रकाशन ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 5.72 करोड़ रुपये था। उसकी कुल आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 7.57 प्रतिशत घटकर 415.52 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 449.53 करोड़ रुपये थी। उसने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसका खर्च 18.1 प्रतिशत बढ़कर 357.57 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 436.56 करोड़ रुपये था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े