जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने की अमन समितियों के साथ बैठक, जानें अब कैसे हैं हालात

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में पथराव की कोशिश हुई। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई। हिंसा के दौरान तोड़फोड़ की कोशिश की गई और गाड़ियों में आग लगाई गई। इसके बाद से दो समुदायों में तनाव की स्थिति है। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। इन सब के बीच दिल्ली पुलिस ने अमन समितियों के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और उनसे अपील की कि वे अपने अपने इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जहांगीरपुरी इलाके में फिलहाल कैसी स्थिति है? पुलिस ने अब तक किस तरह की कार्रवाई की है? इसके जवाब में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमने पीस कमिटी की मीटिंग में कहा है कि इलाके में जागरूकता फैलाकर आपस में शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की जानकारी मिले तो पुलिस को इसकी खबर करें। FIR में जो नामजद अभियुक्त है अंसार उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फूटेज, वीडियो हमें मिले है जिसकी जांच होनी हैं। आगे की स्थिति के लिए इलाके को विभिन्न सेक्टर डिविजन में बांटा गया है। हर गली और नुक्कड़ पर प्रशासन तैनात है। दंगा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। लोगों से अनुरोध है कि यदि उनके क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं या कोई समूह बहस करता है तो पुलिस को सूचित करें। हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, 7 मामले दर्ज किए गए हैं और हथियार बरामद किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा