Netflix पर रिलीज होगी जहान्वी कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्म गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2020

पिछले ढाई महीने से भारतीय सिनेमाघर बंद हैं और कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस दौरान कई फिल्मों को ऑनलाइन ओटीटी पर रिलीज करने की अधिकारिक घोषणा कर दी गयी हैं। अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना की गुलाबो-सिताबों, विद्या बालन की शकुंतला देवी, अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अब इस लिस्ट में जहान्वी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का नाम भी जुड़ गया हैं। 

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल एक आगामी भारतीय हिंदी बायोपिक फिल्म है, जो शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के तहत निर्मित है। गुंजन सक्सेना श्रीविद्या राजन के साथ, युद्ध क्षेत्र में जाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट बनीं। गुंजन ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों को बचाया और युद्ध के दौरान साहस और धैर्य दिखाने के लिए शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल के चश्मे पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया ऐसा कमेंट की हंसने लग गयी दीया मिर्जा

इस फिल्म में भारतीय महिला एयरफ़ोर्स पायलट की मुख्य भूमिका में जान्हवी कपूर हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी सहायक भूमिकाओं में भी हैं।  26 दिसंबर 2018 को फिल्म की घोषणा की गई थी साथ ही जान्हवी फिल्म से पहला लुक साझा किया था। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 20 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी और अक्टूबर में तक चली। इसे बड़े पैमाने पर लखनऊ में फिल्माया गया है। अब ये जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 26 साल बाद पकड़ा हत्या का भगोड़ा, हथौड़े से की थी पड़ोसी की हत्या

Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक