पश्चिम बंगाल में मिठाई की दुकानों तक पहुंचा ‘जय श्री राम’, ‘खेला होबे’ का नारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कड़े चुनावी मुकाबले का असर मिठाई की दुकानों पर भी दिख रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए राज्य की लोकप्रिय दुकानों में ‘खेला होबे’, ‘जय श्री राम’ के नारे लिखी मिठाइयों की बिक्री की जा रही हैं। कोलकाता की चर्चित मिठाई दुकानों में शुमार ‘बलराम मलिक राधारमण मलिक’ ने खास ‘संदेश’ तैयार किया है जिस पर दोनों नारे लिखे हुए हैं। सफेद और हरे रंग की ‘संदेश’ मिठाई पर ‘खेला होबे’ लिखा है जबकि सफेद और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर ‘जय श्री राम’ लिखा है।

इसे भी पढ़ें: कपिल देव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, टीका लेने वाले दूसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर बने

दुकान के मालिकों में एक अमिताभ डे ने कहा, ‘‘खेला होबे थीम पर संदेश बेचने के फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग इस नारे से जुड़ें।’’ उन्होंने कहा कि सफेद, हरा और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर ‘खेला होबे’ का नारा लिखा हुआ है। आकार के हिसाब से चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और आम के स्वाद वाले ‘संदेश’ की कीमत 40 रुपये से 100 रुपये के बीच है। डे ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि राजनीतिक दलों के समर्थकों के अलावा आम लोग भी इन मिठाइयों को पसंद करेंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद