‘लालू कहां रहेंगे कहां नहीं’, इसका फैसला JMM नहीं, जेल प्रशासन करेगा: सुप्रियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केन्द्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को साफ किया कि राजद प्रमुख, चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव कहां रहेंगे, कहां नहीं, इसका फैसला उनकी पार्टी नहीं करती है बल्कि इसका फैसला जेल प्रशासन एवं रिम्स प्रबंधन करेगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल से एक भी सीट न पाने के बाद झामुमो के बिहार में अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने के फैसले से उपजी परिस्थितियों में रांची में रिम्स निदेशक के बंगले में इलाजरत लालू प्रसाद को मिली तमाम छूट वापस लिये जाने के कयासों के बीच बुधवार को भट्टाचार्य ने यह स्पष्टीकरण दिया। भट्टाचार्य से जब यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की इस टिप्पणी पर कि ‘इतनी मेहमाननवाजी काम नहीं आयी,’ सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को अपनी सेहत की चिंता करनी चाहिए। लालू जी कहां रहेंगे, कहां नहीं, इसका फैसला झामुमो नहीं करेगा। इसका फैसला जेल प्रशासन और रिम्स प्रबंधन करेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: गुप्तेश्वर पांडेय को झटका, परशुराम चतुर्वेदी होंगे बक्सर से भाजपा उम्मीदवार

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में कोई सीट न मिलने पर झामुमो पर तंज कसा कि ‘इतनी मेहमाननवाजी’ काम न आयी’। उसने आरोप लगाया कि बिहार का महागठबंधन एक बार फिर से ठगबंधन ही साबित हुआ है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने एक बयान में कहा, ‘‘तथाकथित महागठबंधन आज फिर से ठगबंधन साबित हुआ। झामुमो ने सत्ता के लिये जिस प्रकार राजद के आगे घुटने टेके, उसके परिणाम सामने आने लगे हैं। चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के लिये मेहमाननवाजी काम न आई।’’ साहू ने कहा, ‘‘ जितनी ताकत हेमंत सरकार ने लालू जी के सेवा सुश्रुषा में लगाई उतना अगर राज्य के विकास के लिये सोचती तो राज्य का कुछ भला होता। परंतु जनता जानती है कि हेमंत सरकार एक छलावा है, यह सिर्फ सत्ता सुख के लिये बनी है, इसका विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है।’’ नौ सौ पचास करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव न्यायिक हिरासत में रिम्स में पिछले दो वर्ष से अधिक समय से इलाजरत हैं। 

प्रमुख खबरें

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी दामिनी फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं

Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

Babil Khan का बड़ा कदम! मलयालम सिनेमा में रखने जा रहे हैं कदम, सिलीगुड़ी में शुरू की गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग