जेल में बंद माओवादी नेता को जल्द मिल सकता है पीएचडी में दाखिला, बंगाल सरकार कर रही है हस्तक्षेप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2024

पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले माओवादी नेता अर्नब दाम को जल्द ही पीएचडी में दाखिला मिल सकता है, क्योंकि राज्य सरकार ने कुछ प्रशासनिक मुद्दों को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया है।

दाम 2010 में झाड़ग्राम जिले के सिलदाह में ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के शिविर पर हमले में अपनी भूमिका के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने दाम की उस मांग का समर्थन किया जिसमें उसने कहा है कि उसे विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिला लेने की अनुमति दी जाए।

साथ ही घोष ने यह भी स्पष्ट किया कि आपराधिक मामलों में कानून के अनुसार उन पर मुकदमा जारी रहना चाहिए। घोष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बांग्ला में लिखी एक पोस्ट में कहा, हम हत्या की राजनीति के खिलाफ हैं। हम अर्नब की रिहाई की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई जेल में बंद होने के बावजूद उच्च शिक्षा की राह पर आगे बढ़ना चाहता है, तो क्या यह समाज में उम्मीद की किरण नहीं है?

दाम ने 26 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच परिसर में आयोजित इतिहास में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। अंतरिम कुलपति गौतम चंद्र ने शनिवार को कहा, हम अर्नब को पीएचडी शोधार्थी के रूप में हमारे विश्वविद्यालय में प्रवेश देना चाहते हैं क्योंकि वह प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान पर आया था। लेकिन हमें यूजीसी के कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

प्रमुख खबरें

शाम की बड़ी खबरें: जंतर-मंतर पर पत्रकारों के उत्पीड़न की Crime Branch करेगी जांच, भदोही का बदला नाम

अमेरिका-चीन की टक्कर, BRICS की ताकत और रूस-यूक्रेन पर Jaishankar का बड़ा बयान

आर श्रीलेखा के इस्तीफे की खबर खारिज, BJP बोली- पार्षद पद पर बनी रहेंगी पूर्व DGP

Shubman Gill ने Rohit Sharma और Virat Kohli की तारीफ की, World Cup के लिए मजबूत होगा टीम संयोजन