म्यामार की जेल में कैद रॉयटर के रिपोर्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

यांगून। रोहिंग्या संकट की रिपोर्टिंग करने से जुड़े आरोपों को लेकर म्यामां में सात साल की कैद की सजा का सामना कर रहे समाचार एजेंसी रॉयटर के दो पत्रकारों के वकीलों ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। कानूनी प्रक्रिया के जरिए राहत पाने का यह उनके लिए आखिरी मौका है।

म्यामां के नागरिक एवं रिपोर्टर वा लोन (32) और क्याव सो ओ (28) को दिसंबर 2017 में यांगून में गिरफ्तार किया गया था। सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने को लेकर बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका की सैन्य अकादमियों में यौन उत्पीड़न के मामले बढ़े: रिपोर्ट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा है कि रोहिंग्या लोगों के नरसंहार की उनकी रिपोर्टिंग को दबाने के लिए उनके रिपोर्टरों पर ये आरोप लगााए गए। गौरतलब है कि जनवरी में यांगून के हाई कोर्ट ने उनकी शुरूआती अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके पास कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बचा था।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand