जैन इरिगेशन का भरोसा, कुल ऋण में लाएंगे 2,000 रुपये की कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नयी दिल्ली। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, पीवीसी पाइप जैसे उत्पाद बनाने वाली जैन इरिगेशन ने बृहस्पतिवार को जोर देकर कहा कि उसने कर्ज लौटाने में कोई चूक नहीं की। कंपनी ने यह भी कहा कि उसकी कुल कर्ज में 2,000 करोड़ रुपये की कमी लाने की योजना है। महाराष्ट्र के जलगांव की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका कर्ज इक्विटी अनुपात 1:1.1 है और उसका नेटवर्थ 4,561 करोड़ रुपये है। इसमें अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर शामिल है।

इसे भी पढ़ें: एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में किया बदलाव, 499 रुपये से कम के प्लान हटाएगी

बाजार में फैली अफवाह को दूर करने और विभिन्न निवेशक समूह के सवालोंके जवाब में जैन इरिगेशन ने कहा कि हम यह साफ करना चाहते हैं कि कंपनी ने कर्ज लौटाने में कोई चूक नहीं की है।कंपनी ने 30 मई को निदेशक मंडल की बैठक के बाद कुल कर्ज में 2,000 करोड़ रुपये की कमी लाने के निर्णय के बारे में जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 204 अंक टूटा, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

जैन इरिगेशन ने कहा कि कंपनी को इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भरोसा है। कंपनी के सभी कामकाज जारी हैं। एक अप्रैल की स्थिति के अनुसार कंपनी के पास 5,000 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के आर्डर थे। उसके कारखानों की संख्या 33 है जो दुनियाभर में हैं। जैन इरिगेशन सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, पीवीसी और एचडीपीई पाइप, प्लास्टिक की चादरें, कृषि प्रसंस्कृत उत्पाद, अक्षय ऊर्जा समाधान जैसे उत्पाद बनाती है।

प्रमुख खबरें

इन राशियों के जातकों को करनी चाहिए कंदब के पेड़ की पूजा, परेशानियां होगी दूर

मदद के नाम पर थमाया 5 किलो राशन का बोरा, प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कमान

BSP की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आ रही: अखिलेश यादव