राजस्थान में सड़क हादसे में जैन मुनि विश्वनाथ सागर का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

सीकर। सड़क हादसे में घायल जैन मुनि विश्वनाथ सागर का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दांता में किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार जैन मुनि कई दिनों से दांता में थे।

गुरुवार शाम वह जीजोठ गांव जाने के लिए निकले थे। दांता से निकलते ही झाड़ली तलाई के पास अज्ञात वाहन ने जैन मुनि की ट्राई साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उनके तीन सेवादारों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दांता सीएचसी पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: कठुआ मामला से आखिर कैसे बरी हो गया विशाल! जानें कोर्ट रूम नें क्या जाल फैलाया गया

वहां से जैन मुनि को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जैन मुनि का शव दांता लाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

प्रमुख खबरें

फर्जी जमीन के कागजात मामले में पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रमुख से जुड़े कारोबारी के घर ईडी ने छापा मारा

Ank Jyotish: शनि के अंक 8 का प्रभाव, इन मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा Money और Success

Indian Railways KAVACH System: उत्तरी रेलवे के 1,478 किलोमीटर मार्ग पर कवच प्रणाली को मिली मंज़ूरी

Prabhasakshi NewsRoom: Odisha में दिनदहाड़े Mob Lynching, खंभे से बांधकर Railway Constable को मार डाला