नेहरू का नाम लेने पर पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर भड़गे जयराम रमेश, बताया OCD से पीड़ित

By अंकित सिंह | Jul 30, 2025

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान जवाहरलाल नेहरू का बार-बार ज़िक्र करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि जब भारत के पहले प्रधानमंत्री की बात आती है तो वे ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रस्त हो जाते हैं। X पर एक पोस्ट में, जयराम रमेश ने कहा कि कल लोकसभा में, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री, दोनों ने एक बार फिर दिखाया कि जवाहरलाल नेहरू के मामले में वे उस बीमारी से पीड़ित हैं जिसे चिकित्सकीय भाषा में ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) कहा जाता है। संभव है कि आज राज्यसभा में भी यही बात दिखाई दे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर के संसद में दिये गये भाषणों का पूरा निचोड़ ये रहा

मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान, अमित शाह ने विभाजन को स्वीकार करने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया और भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य न बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराया। लोकसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की भूल है। अगर उन्होंने विभाजन स्वीकार नहीं किया होता, तो आज पाकिस्तान नहीं होता। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर सिंधु जल संधि की अनदेखी करने और नेहरू जी के शासनकाल में हुई गलतियों को दूर करने में विफल होने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात

चोट से वापसी कर रहे Neeraj Chopra को Commonwealth Games टीम में मिली जगह, अब Fitness Test की चुनौती

Swaraj Tractors का Power-Packed मूव, अब 70 HP से ज्यादा क्षमता वाले ट्रैक्टर Segment में एंट्री की तैयारी

IPL Sensation वैभव सूर्यवंशी का विराट परिश्रम, Coach बोले- रोज 100 ओवर बैटिंग करता था