प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार का आरोप खोखला, Jairam Ramesh ने कहा- ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट, 272 का आंकड़ा करेंगे पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘‘पलटी मारने’’ और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के अकेले लड़ने के बावजूद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ एकजुट है और यह (बहुमत का) 272 का आंकड़ा पार करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विपक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के विमर्श को ‘‘खोखला’’ करार देते हुए खारिज किया।

बुनियादी ढांचा संबंधी ठेके मिलने के बाद एक भाजपा सांसद द्वारा चुनावी बॉण्ड खरीदे जाने का दावा करते हुए रमेश ने कहा, ‘‘चुनावी बॉण्ड योजना के काम करने के तरीके को देखें। 4,000 करोड़ रुपये के बॉण्ड सीधे तौर पर चार लाख करोड़ रुपये के ठेकों से जुड़े हुए हैं। चुनावी बॉण्ड और ठेके देने के बीच एक स्पष्ट संबंध है।’’ उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि भाजपा के पक्ष में कई कंपनियों द्वारा खरीदे गए 4,000 करोड़ रुपये के बॉण्ड सीधे तौर पर ठेके देने और उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से जुड़े हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह कहना कि मोदी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे और यह दिखाने के लिए कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं, उदाहरण देने के लिए हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के मामले का इस्तेमाल करेंगे तो ये बिल्कुल खोखला तर्क है। चुनावी बॉण्ड की कहानी को देखें, यह पूरी तरह से बदले की भावना का मामला है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘जहां तक प्रधानमंत्री मोदी का सवाल है, यह दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि भ्रष्टाचार एक खोखला मुद्दा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत