Parliament में हंगामे पर बोले जयराम रमेश, अडानी मामले में विपक्ष एकजुट, अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे

By अंकित सिंह | Mar 13, 2023

बजट सत्र के दूसरे चरण की आज शुरुआत हुई। लेकिन आज संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के बयान को लेकर सत्ता पक्ष में जबरदस्त तरीके से हंगामा मचाया। वहीं, विपक्ष सरकार को अदानी मामले पर घेरने की कोशिश करता रहा। इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का एक बयान सामने आया है। जयराम रमेश ने साफ तौर पर कहा है कि सत्ता पक्ष चाहती है कि संसद नहीं चले। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह एक रणनीति थी (केंद्र सरकार) की पहले दिन हम (विपक्ष) आए और दोनों सदनों को चलने नहीं दें। 

कांग्रेस ने राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में दिए गए एक बयान को लेकर सत्तापक्ष के प्रहार पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि जो लोग भारतीय लोकतंत्र को कुचल रहे हैं वह इसे बचाने की बात कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ की कहावत इन पर फिट बैठती है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ‘तानाशाह’ की तरह सरकार चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने भारतीय संसद पर क्यों लगाये गंभीर आरोप? क्या सिर्फ विपक्ष के लोगों के खिलाफ हो रही है भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई?

विदेश में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। भाजपा राहुल गांधी से लगातार माफी की मांग करती रही। आपको बताने के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ था। जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही राहुल गांधी के बयान को लेकर हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। रक्षा मंत्री एवं सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी, जो इस सदन के सदस्य हैं, ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है।’’ 

प्रमुख खबरें

धुरंधर पर Script चोरी का आरोप: Santosh Kumar ने मांगी माफी, Aditya Dhar ने बंद कराया केस

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को खाली कराया गया

West Bengal में सियासी बवाल, Mamata Banerjee के इस्तीफे से इनकार पर BJP का हमला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Jobs This Week: UP-Bihar में Sarkari Jobs की बहार, ASO-इंस्ट्रक्टर समेत हजारों पदों पर भर्ती