जनसंख्या नियंत्रण पर बहस चुनावों से पहले ध्रुवीकरण का प्रयास है: जयराम रमेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के प्रस्तावित कदमों को लेकर शनिवार को दावा किया कि यह समाज का ध्रुवीकरण करने और विधानसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक एजेंडे को जिंदा रखने का भाजपा का प्रयास है। रमेश ने यह आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले गैर जरूरी मुद्दों को आगे करके अपनी विफलताओं को छिपाने में भाजपा अव्वल है।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास के वाटर पार्क में रसायन रिसाव के बाद कई लोग अस्पताल में भर्ती

रमेश के अनुसार, ‘‘अब तक भारत के अधितर राज्यों ने प्रजनन क्षमता के प्रतिस्थापन स्तर को हासिल कर लिया है। 2026 तक झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी ऐसा कर लेंगे, जिसमें सबसे अंतिम राज्य बिहार है और वह भी 2030 तक इस स्तर को हासिल कर लेगा।’’ उन्होंने 2018-19 के आर्थिक सर्वेक्षण में दिए प्रजनन दर संबंधी आंकड़े साझा करते हुए कहा, ‘‘मुझे संदेह है कि भाजपा में ज्यादातर लोग इस बुनियादी तथ्य से अवगत हैं, जो मोदी सरकार द्वारा जुलाई 2019 में संसद में पेश किये गए अपने 2018-19 के आर्थिक सर्वेक्षण में दर्शाया गया था।

प्रमुख खबरें

Periyar Jayanti पर CM Vijay ने अधिकारियों को दिलाई शपथ, द्रविड़ मूल्यों पर दिया जोर

पूर्व राजनयिक वीबी सोनी ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी बिल को दबाव

European Parliament में बोले Mark Carney, EU और Canada की साझेदारी बनेगी वैश्विक मिसाल

Indian Surfing Team Coach Samai Reboul Eyes 2028 Los Angeles Olympics