INDIA Alliance का प्रदर्शन देखकर गदगद हुए Congress नेता Jairam Ramesh, कहा- वर्तमान प्रधानमंत्री, भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2024

43 संसदीय सीटों में से 542 पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए वोटों की गिनती चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव क्रमशः उत्तर प्रदेश की वाराणसी, लखनऊ, रायबरेली और कन्नौज लोकसभा सीटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों को अगर देखा जाए तो पिछले 10 सालों में इंडिया एलाइंस ( कांग्रेस और महा गठबंधन) का प्रदर्शन 2024 में अच्छा चल रहा है। इंडिया एलाइंस ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती रुझानों को लेकर कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश मीडिया से बात करने के लिए खुद को रोक नहीं पाए। जयराम रमेश ने शुरूआती रुझानों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: Haryana में तेज रफ्तार वाहन के सड़क डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 392 में से 227 संसदीय सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 392 में से 227 संसदीय सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक कम से कम 137 सीटों पर आगे है। सुबह 9:45 बजे तक भाजपा अकेले 187 सीटों पर आगे चल रही थी और उसने सूरत में निर्विरोध जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से पीछे चल रही थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में मामूली अंतर से आगे चल रहे थे।

प्रमुख खबरें

Ashwin की भविष्यवाणी: Rohit Sharma के लिए Mumbai Indians के पास होनी चाहिए Coach वाली Special Role

Team India के मुख्य कोच पर Gary Kirsten का बड़ा बयान, कहा- Gautam Gambhir के नतीजे उनकी क्षमता का सबूत हैं

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी