जयराम, बोले-कांग्रेस के लोग बार-बार मंडी का जिक्र कर रहे हैं। मगर उन्हें मैं बताना चाहता हूं मंडी का मतलब किन्नौर से भरमौर तक

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 14, 2021

जंजैहली।  सीएम जयराम ठाकुर ने वीरवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के चौलथाच में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार मंडी का जिक्र कर रहे हैं। मगर उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मंडी का मतलब मंडी संसदीय क्षेत्र है। इसमें किन्नौर से भरमौर और रामपुर भी आता है।

इसे भी पढ़ें: दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल साइनेज फीचर की सहायता से कर सकेंगे मतदान--मुख्य निर्वाचन अधिकारी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य भी गिनवाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष को बताया कि मैं यहां का विधायक हूं, सीएम बाद में हूं। चुने हुए प्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि यहां की जनता की सेवा पहले करूं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने विकास कार्यों रुकने नहीं दिया। कांग्रेस वालों ने तो एक-एक लिस्ट बनाई, 12 करोड़ का बिल बनाया और पार्टी हाईकमान को भेजा और खाते में डालने को कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो अपनी ही पार्टी को ठगने से बाज नहीं आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस मंडी में कहती है सराज में ही विकास हुआ, सराज में कहती यहां भी विकास नहीं हुआ : सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही। आज हमारे मित्र बेरोजगारी और महंगाई का आरोप लगा रहे हैं। सारी महंगाई और बेरोजगारी पिछले चार साल में नहीं आई। नौकरी देने के लिए हम जितना कर सकते हैं उसे हम कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार से पूछना चाहिए कि तुम लोगों ने गरीबों के लिए क्या किया। हमार सरकार ने 65 वर्ष की आयु वाली माताओं के लिए पेंशन दी। हमने गरीबों के लिए हिमकेयर योजना चलाई, जिसके तहत 1 लाख 75 हजार गरीबों का इलाज करवाया। सहारा योजना चलाई जिसमें पात्र को हर महीने 3 हजार रुपये उनके खाते में डालते हैं। बीपीएल परिवार की बेटी को शगुन योजना में पात्रों को 31 हजार दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने ली हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज से अबकी बार 40 हजार वोटों की लीड मिलनी चाहिए। इस बार का यह चुनाव सीजन से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शादियां लगी है, सेब का सीजन भी है और यह चुनाव भी सीजन से कम नहीं हैं। पिछली बार जितने मतों से स्व. रामस्वरुप शर्मा को जीत मिली थी, इस बार उससे कहीं अधिक वोटों से जीत दिलानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने जयराम और खुशाल ठाकुर बनकर काम करना है और जीत भाजपा की ही होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार की जीत, अगली जीत को सरल कर देगी। सराज विस क्षेत्र से पिछल बार 40 हजार मतों से रामस्वरुप को लीड मिली थी, उस रिकार्ड को तोड़ना है। 

इसे भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह देशभक्त थे , हमें यकीन है कि वो आज होते तो कन्हैया कुमार जैसे शख्स को हिमाचल की धरती पर पांव नहीं रखने देते : कश्यप

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि आप मझे सांसद बना कर भेजो, मैं केंद्र के समक्ष जनता की समस्याओं को उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे अब राजनीतिक जिम्मेदारी दी है। आपकी आवाज को प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रखने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। इसलिए आपका सहयोग और समर्थन चाहिए। उन्होंने जनता से कहा कि जिस तरह से मैंने सेना में रहकर देश की सेवा की, उसी तरह सांसद बनकर और अधिक महनत कर आपकी सेवा करूंगा।

प्रमुख खबरें

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav