पाकिस्तान में एक और आतंकी साफ! जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर की मौत

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2025

भारत के एक और दुश्मन और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के शीर्ष कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसर को पाकिस्तान के पंजाब जिले में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया, कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार। इसर की मौत का वीडियो कई विदेशी मीडिया में भी सामने आया है। वह भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। OsintTV ने फुटेज शेयर करते हुए दावा किया है कि जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात और वरिष्ठ आतंकवादी मौलाना अब्दुल अजीज इसर की 2 जून को मौत हो गई। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर जिले के कल्लुर कोट के अशरफवाला का रहने वाला था। जैश-ए-मोहम्मद के सूत्रों के मुताबिक, उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। लेकिन मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। उसका अंतिम संस्कार पाकिस्तान के पंजाब के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय के मरकज में होगा। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सभी राशियों पर Impact

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

PM Modi का NDA सांसदों ने Parliament में तिरंगा लहराकर स्वागत किया

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?