देश की हर उपलब्धि की आलोचना करना चाहता है विपक्ष, जयशंकर की नसीहत- राष्ट्रीय हित में राजनीति को रखें किनारे

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि मैं पिछले महीने में हुए विकास के बारे में सदन को सूचित करना चाहता था। आपने पीएम की अमेरिका की बहुत सफल यात्रा देखी...मुझे बुरा लगा कि विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसा लग रहा था कि वे देश की हर उपलब्धि की आलोचना करना चाहते थे। विदेश नीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम आम तौर पर एक साथ काम करते हैं। हम देश के भीतर बहस कर सकते हैं लेकिन देश के बाहर हमें एकजुट होकर प्रदर्शन करना चाहिए। आज विपक्ष का आचरण ऐसा होना चाहिए इस पर गौर किया जाना चाहिए, जब राष्ट्रीय हित की बात हो तो राजनीति को किनारे रख देना चाहिए और इसकी सराहना करनी चाहिए।  

इसे भी पढ़ें: Parliament | संसद में नारेबाजी-हंगामा नहीं करेगा विपक्ष! Nitin Gadkari जैसे मंत्रियों को देगा बोलने का मौका, लेकिन मणिपुर पर चुप नहीं रहेगा: सूत्र

कई विपक्षी सदस्य काले कपड़े पहने हुए थे। जब विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश नीति में नवीनतम विकास' पर एक बयान' दे रहे थे तो विपक्षी सदस्यों के नारे लगाने के कारण लगातार व्यवधान का सामना करना पड़ा। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी कुछ देर के लिए "मोदी, मोदी" के नारे लगाकर उनका प्रतिवाद किया। अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह दशक भारत का है और देश का उत्थान अजेय है। धनखड़ ने उपसभापति के रूप में अपनी विदेश यात्राओं का जिक्र किया और कहा कि भारत का नागरिक होना बड़े सम्मान की बात है।

प्रमुख खबरें

18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने New Delhi पहुंचे रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin

Bihar के Vaishali में निर्माणाधीन NHAI पुल का ढांचा और बीम लॉन्चर गिरा, मजदूर घायल

Mundhwa land deal: Rohit Pawar बोले, Parth Pawar को अब पता चलेगी BJP की राजनीति

CEC Gyanesh Kumar का वादा, अगले Lok Sabha चुनाव से पहले सुलझेंगी नाम कटने की सभी शिकायतें