जयशंकर और सार ने की इजराइल को भारत, यूरोप, अमेरिका से जोड़ने के ट्रंप के दृष्टिकोण पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2025

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार से जर्मनी में मुलाकात की और पश्चिम एशिया के हालात तथा इजराइल के माध्यम से एशिया, यूरोप और अमेरिका को जोड़ने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण सहित कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की।

इजराइली विदेश मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सार ने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक महत्व देता है। बयान में कहा गया कि उन्होंने इजराइल के माध्यम से एशिया, यूरोप और अमेरिका को जोड़ने के ट्रंप के दृष्टिकोण पर चर्चा की।

दरअसल, ट्रंप ने वाशिंगटन में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका और भारत ‘‘इतिहास के सबसे अच्छे व्यापार मार्गों में से एक’’ के निर्माण में मदद करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘यह मार्ग भारत से इजराइल, इटली और फिर अमेरिका तक जाएगा तथा हमारे साझेदारों को बंदरगाहों, रेलमार्गों और समुद्र के नीचे बिछाई गई केबलों से जोड़ेगा। यह एक बड़ा घटनाक्रम है।’’

पश्चिम एशिया के जरिए भारत को यूरोप तक जोड़ने के लिए एक परियोजना मौजूद है। इस परियोजना की घोषणा नयी दिल्ली में 2023 जी20 शिखर सम्मेलन में की गई थी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तब इसे ‘‘इतिहास की सबसे बड़ी सहयोग परियोजना’’ बताया था और कहा था कि यह ‘‘पश्चिम एशिया, इजराइल की सूरत बदल देगी तथा पूरे विश्व को प्रभावित करेगी।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal