जयशंकर, 61 देशों के राजनयिकों ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया जीप सफारी का लुत्फ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने सोमवार की सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी की और जीप सफारी का आनंद लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये राजनयिक रविवार रात विदेश मंत्री के साथ जोरहाट पहुंचे थे और आज सुबहकाजीरंगा पहुंचे।

सफारी के बाद जयशंकर और कुछ राजनयिकों को हाथियों को चारा खिलाते हुए देखा गया। असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा, काजीरंगा से लोकसभा सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की निदेशक सोनाली घोष और डीएफओ अरुण विग्नेश सफारी के दौरान मेहमानों के साथ थे।

जयशंकर राजनयिकों के साथ शाम को लगभग 9,000 कलाकारों द्वारा पेश किया जाने वाला झुमोर नृत्य देखने के लिए गुवाहाटी रवाना होंगे। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। ये राजनयिक मंगलवार को ‘एडवांटेज असम 2.0 अवसंरचना एवं निवेश शिखर सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में भी भाग लेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ एक ऐतिहासिक यात्रा ! कल रात विदेश मंत्री एस जयशंकर असम की ऐतिहासिक यात्रा पर 50 से अधिक मिशन प्रमुखों के साथ जोरहाट पहुंचे। इससे राज्य में विदेशी सहयोग के द्वार खुलेंगे। सभी का हार्दिक स्वागत है।

प्रमुख खबरें

International Nelson Mandela Day 2026: दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र की नींव रखने वाले नायक की कहानी, जानें क्यों मिला Nobel Peace Prize

दो साल का इंतजार खत्म: Japan Open के Final में पहुंची PV Sindhu, चेन युफेई हुई चोटिल

गाजियाबाद के मुरादनगर में विपक्षियों पर गरजें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान, 450 किमी की कक्षा में पेलोड तैनात करेगा