Jaishankar ने ट्रंप के जीरो टैरिफ पर खोल दी पोल, कहा- कोई भी सौदा...

By अभिनय आकाश | May 15, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीरो टैरिफ के साथ व्यापार समझौते की पेशकश वाले दावे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जयशंकर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। ये जटिल वार्ताएं हैं। जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता। कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए; इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए। व्यापार सौदे से हमारी यही अपेक्षा है। जब तक ऐसा नहीं हो जाता, इस पर कोई भी निर्णय जल्दबाजी होगी।

इसे भी पढ़ें: S Jaishankar की सुरक्षा में हुआ इजाफा, Operation Sindoor के बाद हुआ बदलाव, मिली बुलेटप्रूफ गाड़ी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने "मुक्ति दिवस" ​​घोषणापत्र के तहत भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में तेजी आई है। दोनों देशों का लक्ष्य शरद ऋतु तक समझौते के पहले चरण को पूरा करना है। वार्ता को गति देने के लिए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 17 से 20 मई के बीच अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर