जयशंकर ने कोलंबिया की विदेश मंत्री से व्यापक वार्ता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दौरे पर आयीं कोलंबिया की विदेश मंत्री मार्ता लूसिया रामिरेज के साथ शनिवार को स्वास्थ्य, दवा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ व्यापक बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान को लेकर कई मुद्दों पर समान है भारत और अमेरिका की सोच : जयशंकर

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया, ‘‘नेताओं ने स्वास्थ्य, दवा, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों पर व्यापक बातचीत की। बैठक के दौरान आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।’’

मंत्रालय के मुताबिक वार्ता में जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुधारों के संबंध में भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और दोनों पक्ष बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने के लिए सहमत हुए। भारत और कोलंबिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि हुई है।

कोविड-19 महामारी के कारण हुए व्यवधानों के बावजूद 2020-21 में 2.27 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए दो आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए। जैव प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इन आशय पत्रों पर अपने कोलंबियाई समकक्षों के साथ हस्ताक्षर किए।’’

रामिरेज के आगमन से पहले कोलंबिया के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा मंत्री लुइज फर्नांडो रुइज के नेतृत्व में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने 27-30 सितंबर तक पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु का दौरा किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने टीकों और दवा उत्पादों के विकास में सह-उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के उद्देश्य से इन शहरों में उत्कृष्टता केंद्रों और दवा कंपनियों के परिसरों का दौरा किया।

प्रमुख खबरें

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख

Eknath Khadse का ऑडियो क्लिप मामले में कानूनी कार्रवाई का ऐलान, BJP नेता ने दिया इस्तीफा