ट्रंप चीन में बैठकर जिस देश को धमका रहे थे, उसके विदेश मंत्री को दिल्ली बुलाकर जयशंकर ने बांधे तारीफों के पुल

By अभिनय आकाश | May 15, 2026

 चीन दौरे पर गए ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ जल्दी से जल्दी कूटनीतिक समझौता करना होगा। अगर वे समझौता नहीं करते हैं तो तबाह हो जाएंगे। एक तरफ ट्रंप ईरान की तबाही का दावा करते नजर आ रहे हैं तो वहीं इन धमकियों से बेपरवाह ईरान के विदेश मंत्री दिल्ली पधारे हैं। दरअसल,  विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा आपूर्ति एवं समुद्री स्थिरता पर इसके प्रभाव पर केंद्रित व्यापक वार्ता की। ईरानी विदेश मंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर हैं। जयशंकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तृत बातचीत हुई। पश्चिम एशिया की स्थिति और इसके प्रभावों पर चर्चा की। आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। #BRICSIndia2026 में उनकी भागीदारी की सराहना करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के ऐलान पर बवाल क्यों? 82 देशों ने लिया बड़ा फैसला!

अराघची ने अमेरिका और इज़राइल की कड़ी आलोचना की

अराघची ने ईरान को निशाना बनाने के लिए अमेरिका और इज़राइल की कड़ी आलोचना की और ज़ोर देकर कहा कि उनका देश “अटूट है और केवल और अधिक मजबूत और एकजुट होकर उभरता है। जैसा कि मैंने बार-बार कहा है, ईरान से संबंधित किसी भी समस्या का सैन्य समाधान संभव नहीं है। हम ईरानी कभी किसी दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकते, बल्कि सम्मान की भाषा का प्रयोग करते हैं।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती