S Jaishankar की मोदी कैबिनेट में हुई वापसी, अपनी प्रतिभा और मेहनत की बदौलत पिछली सरकार में बने थे विदेश मंत्री

By Prabhasakshi News Desk | Jun 10, 2024

पिछली मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहे एस जयशंकर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी बदौलत ही भारत ने विश्व के तमाम देशों के बीच छिड़े युद्धों के राजनियक निपटारों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर का जन्म 9 फरवरी 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता कृष्णस्वामी सुब्रमण्यम एक नौकरशाह और माता सुलोचना सुब्रमण्यम एक शिक्षिका थीं। जयशंकर का पालन पोषण एक तमिल हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एयर फोर्स स्कूल और बेंगलुरु मिलिट्री स्कूल से पूरी की ।

उनके काम को देखते हुए 2019 में भारत सरकार ने उनको भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया। राजनीति में आने से पहले डॉक्टर जयशंकर 2014 से 2019 तक विदेश विभाग के कई महत्त्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं। जीवन में कभी भी प्रत्यक्ष राजनीति न करने वाले एस. जयशंकर को मोदी सरकार ने 2019 में अपनी द्वितीय पारी के दौरान कैबिनेट में शामिल किया। जहां से उनकी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ हुई और वे देश के विदेश मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन हुए। 5 जुलाई 2019 को बीजेपी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा भेजकर संसद का सदस्य बनाया।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत