विदेश मंत्री जयशंकर ने कठिन समय में भारत का साथ देने के लिए अमेरिका का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

वाशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से विभिन्न विषयों पर बातचीत की और कोविड-19 से निपटने के दौरान मुश्किल समय में भारत का साथ देने के लिए बाइडन प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए जयशंकर 20 जनवरी को जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद देश के दौरे पर आने वाले भारत के पहले कैबिनेट मंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: टीका तैयार करने और गुणवत्ता जांच में लगता है समय, इसे रातोंरात नहीं किया जा सकता: सरकार

मुझे लगता है कि दोनों देशों के संबंध पिछले कुछ वर्षों में बहुत मजबूत हुए हैं और मैं आश्वस्त हूं कि आगे भी ऐसा होना जारी रहेगा।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘कठिन समय में साथ देने के लिए प्रशासन और अमेरिका का आभार जताना चाहता हूं।’’ ब्लिंकन ने कहा कि भारत और अमेरिका ‘‘हमारे समय’’ की कई महत्वपूर्ण चुनौतियों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम कोविड-19 से साथ मिलकर लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा

चीन के साथ सीमा पर शांति, अब समाधान की बारी, बीजिंग में डोभाल, LAC पर बनेगी फाइनल बात?