जेटली ने नरेन्द्र मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तक का किया लोकार्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सभी को विकास के पथ पर साथ लेकर चलने के विचार को प्रदर्शित करते भाषणों पर आधारित पुस्तक का शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकार्पण किया। इस पुस्तक का शीर्षक ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और पांच खंडों वाली इस पुस्तक का प्रकाशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने किया है। यह पुस्तक हिन्दी और अंग्रेजी दोनों संस्करणों में हैं। पुस्तक का लोकार्पण करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता के लिये यह जरूरी है कि उसमें नये विषय सीखने की क्षमता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महिला दिवस पर बोलीं शैलजा, महिला आरक्षण विधेयक पर BJP अब ख़ामोश क्यों है?

गौरतलब है कि पुस्तक के प्रत्येक खंड को पांच भागों में बांटा गया है जिसमें सुशासन, भारत को सक्षम बनाने, देश के वीरों की प्रशंसा, किसानों एवं मेधावी वैज्ञानिकों की सराहना करने के साथ सभी वर्गो को समावेशी विकास के मार्ग पर ले जाने तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उभरते भारत के संदेश के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार हैं। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा कि 2014 में खेल और सेना से राजनीति में आने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला और इस दौरान पाया कि हर विषय पर उनकी पकड़ काफी मजबूत है और दृष्टिकोण पूरी तरह से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सरल भाषा में अपने विचार रखते हैं जिससे वे जनमानस से सहज ही जुड़ जाते है और यह लोगों पर गहरा प्रभाव डालता है। 

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की