Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

जालना, नौ सितंबर महाराष्ट्र के जालना जिले में प्रशासन ने कार्यकर्ता मनोज जरांगे के धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए कुछ इलाकों में दो दिनों के लिए शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जरांगे पिछले 12 दिनों से अंतरवाली सराटी गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिला अधिकारी असीमा मित्तल ने नौ और 10 सितंबर को गोंदी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। प्रशासन को आशंका थी कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच थोक शराब की दुकानों का संचालन जारी रहने से अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने 20 सितंबर की आधी रात तक हथियार ले जाने और पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी है।

ये प्रतिबंध 10 सितंबर को होने वाले पोला त्योहार, 14 से 25 सितंबर तक चलने वाले गणेशोत्सव और 17 सितंबर को मनाए जाने वाले मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले लगाए गए हैं। इस दौरान जुलूस और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Joe Root ने तोड़ा Steve Waugh का रिकॉर्ड, Sachin Tendulkar के महा रिकॉर्ड पर नज़र!

DU के प्रोफेसर हरीश अरोड़ा बोले, भारतीय भाषा परिवार भाषाई औपनिवेशिकता से मुक्ति का आधार है

Asian Games की तैयारी के लिए Kolkata में लगा Indian Women Rugby Sevens का कैंप

शाम 6 बजे के PTI News बुलेटिन में इमारत हादसा, शेयर बाजार और खेल की अहम खबरें