रिहाई के बाद चंद्रशेखर पहुंचे जामा मस्जिद, कहा- CAA के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

By अंकित सिंह | Jan 17, 2020

दिल्ली। शुक्रवार के नामाज के बाद जामा मस्जिद पर लोगों का नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले एक महीने से हर शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहुंचे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लाया जाएगा प्रस्ताव

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार की रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट