Atrocities on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर आ गया जमात-ए-इस्लामी का सबसे बड़ा बयान, जानें क्या कहा

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर सिलसिलेवार हमलों के बीच बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी (बीजेआई) ने घटनाओं की निंदा करते हुए कहा है कि बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक नाम की कोई चीज नहीं है और प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए बीजीआई के वर्तमान अमीर शफीकुर रहमान ने स्वीकार किया कि वास्तव में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले हुए हैं, जिनमें बर्बरता, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं शामिल हैं। हमने कई बार उपद्रवियों की इन हरकतों की निंदा की है और अब भी कर रहे हैं. इन परिस्थितियों में, हमने देशवासियों के साथ-साथ अपने संगठन की जनशक्ति से सभी धर्मों के लोगों की संपत्तियों की रक्षा में संरक्षक की भूमिका निभाने का आह्वान किया है। हमारे देश में कोई भी बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Sheikh Hasina ने इसलिए अचानक से भारत आने की अनुमति मांगी थी

कई ऑनलाइन वीडियो में मंदिरों को आग लगाते हुए और हिंदुओं के घरों और व्यवसायों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहेरपुर में एक इस्कॉन मंदिर और एक काली मंदिर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। इस बीच विरोध प्रदर्शन के बीच दो हिंदू पार्षदों की हत्या कर दी गई। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने ट्वीट किया कि हिंदू समुदाय के मंदिरों, घरों और प्रतिष्ठानों पर 54 हमले हुए। इनमें इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र भी शामिल है, जो भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान