जमात इस्लामी हिंद ने लॉकडाउन 4.0 में सरकार से धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

नयी दिल्ली। प्रमुख मुस्लिम संस्था जमात इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार से समुदाय के धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अपील की। संस्था ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हुए लोगों को अपने धार्मिक रस्मों की अदायगी की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए।

जेआईएच की शरिया परिषद ने मुस्लिमों के लिए परामर्श जारी करते हुए बताया कि वे रमजान के आखिरी दिनों को किस तरह बिताएं और कैसे ईद की नमाज अदा की जानी चाहिए‍। उन्होंने एक बयान में सरकार से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर लोगों को सीमित संख्या में ईदगाह, जामा मस्जिद और स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि ऐसी अनुमति नहीं दिए जाने पर ईद की नमाज घर पर भी अदा की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित