James Cameron ने टाइटन पनडुब्बी हादसे पर फिल्म बनाने की अटकलों को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

लॉस एंजिलिस। फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून ने टाइटन पनडुब्बी हादसे पर फिल्म बनाने की अटकलों को शनिवार को खारिज किया। टाइटैनिक जहाज के मलबे का दीदार करने के लिए टाइटन में सवार होकर गहरे समुद्र में उतरे पांच लोगों को 18 जून को इस पनडुब्बी में विस्फोट होने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। कैमरून ने 1997 में टाइटैनिक जहाज के एक बर्फीली चट्टान से टकराने के बाद समुद्र में डूबने की घटना पर आधारित फिल्म ‘टाइटैनिक’ का निर्देशन किया था। उन्होंने टाइटन हादसे पर फिल्म बनाने की अटकलों की शनिवार को ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से निंदा की।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई