जेम्स कैमरून ने राजामौली से कहा- यदि आप हॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं, तो आइए बात करते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

मुंबई। जाने माने हॉलीवुड फिल्मकार जेम्स कैमरून ‘आरआरआर’ के लिए वैश्विक स्तर पर वाहवाही बटोर रहे फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली के काम से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने निर्देशक को प्रस्ताव दिया है कि यदि वह हॉलीवुड में काम करने के इच्छुक हैं, तो वह उनकी मदद करने के इच्छुक हैं। राजामौली और ‘आरआरआर’ के संगीतकार एम एम कीरावानी ने हाल में ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स’ (सीसीए) में कैमरून से मुलाकात की थी। फिल्म ने सीसीए में विदेशी की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार अपने नाम किया है।

इसे भी पढ़ें: FIFA के बाद पहली बार आमने सामने आए Messi-Ronaldo, जानिए किस खिलाड़ी की टीम ने हासिल की जीत

‘द टर्मिनेटर’, ‘एलियन्स’, ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक कैमरून वीडियो में आरआरआर के निर्देशन और कहानी की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कीरावानी के काम भी सराहना की। राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ भारतीय क्रांतिकारियों की एक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी काम किया है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़