Jamia Millia Islamia के JK Hostel में प्रदर्शन, AISA ने सहायक प्रॉक्टर पर लगाया छात्राओं से मारपीट का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर छात्रावास की छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शनिवार को सहायक प्रॉक्टर पर छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, हालांकि विश्वविद्यालय ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात कुछ छात्रों ने छात्रावास के दो गेट तोड़ दिए और प्रॉक्टर की टीम के सदस्यों के साथ मार-पीट की। जामिया में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन है। 

आइसा ने यह भी आरोप लगाया कि सहायक प्रॉक्टर मकसूद अहमद मलिक ने शुक्रवार तड़के करीब एक बजे छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के पास छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। छात्र संगठन का आरोप है कि एक छात्रा का मोबाइल फोन तब छीन लिया गया, जब वह घटना की रिकॉर्डिंग कर रही थी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विरोध के पहले ही दिन में छात्राओं की अधिकतर मांगे मान ली गई थीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर स्थिति को और गंभीर बनाने का आरोप लगाया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘छात्राओं ने छात्रावास के दो गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया , जिससे सभी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई, और प्रॉक्टर टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी की।

प्रमुख खबरें

सत्ता के पिरामिड से साझेदारी के मंच तक: BRICS के मंच से PM ने किया ग्लोबल साउथ का समर्थन

ईरान, सऊदी अरब और UAE के मतभेदों के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS में साझा बयान पर बनी आम सहमति

Mathura में Radhashtami पर्व पर Barsana मेला क्षेत्र 7 जोन और 20 सेक्टरों में बंटा

Low Budget Hit Indian Movies | कांतारा से हनुमान अंश तक इन 5 कम बजट पौराणिक फिल्मों ने Box Office पर की रिकॉर्ड कमाई