ईरान, सऊदी अरब और UAE के मतभेदों के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS में साझा बयान पर बनी आम सहमति

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2026

समिट के दौरान ब्रिक्स (BRICS) देश एक साझा बयान जारी करेंगे। शनिवार सुबह 4 बजे तक चली लंबी बातचीत के बाद ब्रिक्स देशों के बीच एक साझा बयान पर सहमति बनी है। इस बातचीत के दौरान कई विवादित मुद्दों पर मतभेद भी सामने आए। भारत ने सदस्य देशों के अलग-अलग रुख के बीच तालमेल बिठाने और आम सहमति बनाने के लिए लगातार बातचीत की। यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि ईरान, सऊदी अरब और UAE सभी एक ही मंच का हिस्सा हैं, जबकि कई क्षेत्रीय और भू-राजनीतिक मुद्दों पर उनके बीच गहरे मतभेद और अलग-अलग रुख रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के माहौल में, ईरान, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों के बीच सहमति बनाना एक बहुत मुश्किल कूटनीतिक चुनौती थी। भारत की कूटनीतिक कुशलता ने यह सुनिश्चित किया कि इन मतभेदों से ब्रिक्स की प्रक्रिया न रुके; सदस्य देशों के भू-राजनीतिक रुख में भारी अंतर के बावजूद, भारत ने एक साझा बयान पर सहमति बनाने का रास्ता तैयार किया।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल