पहली बार न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हुए तेज गेंदबाज जैमीसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

वेलिंगटन। तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने साल के शुरू में भारत के खिलाफ अपने शानदार टेस्ट पदार्पण की बदौलत न्यूजीलैंड के 2020-21 सत्र के लिये अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह हासिल की। पच्चीस साल के जैमीसन को भारत के खिलाफ वनडे पदार्पण में मैन आफ द मैच पुरस्कार हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने हेगले ओवल में दूसरे टेस्ट में पांच विकेट हासिल कर प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार भी जीता था। उन्होंने विराट कोहली की टीम के खिलाफ दो टेस्ट में नौ विकेट चटकाये थे। चयन मैनेजर गाविन लार्सन ने मीडिया को दिये बयान में कहा, ‘‘काइल ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 25 साल की उम्र में वह निश्चित रूप से हमारा भविष्य हैं। ’’ बांये हाथ के स्पिनर एजाज पटेल और दक्षिण अफ्रीका में जन्में डेवोन कॉनवे को भी अनुबंध दिया गया है।

कॉनवे को तीन साल देश में बिताने के अनिवार्य नियम से पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है क्योंकि मुख्य कोच गेविन लार्सन को लगता है कि उनकी शानदार फार्म को नजरअंदाज करना मुश्किल है। यह 28 वर्षीय बल्लेबाज हालांकि अगस्त तक टीम में चयन की पात्रता हासिल नहीं कर पाएगा लेकिन वह न्यूजीलैंड के 20 अनुबंधित क्रिकेटरों में शामिल तीन नये खिलाड़ियों में से एक है। जैमीसन और पटेल को भी एलीट वर्ग में रखा गया है। कोलिन मुनरो और जीत रावल को सूची से बाहर कर दिया गया है जबकि टॉड एस्टल ने जनवरी में संन्यास ले लिया था। बायें हाथ के बल्लेबाज कॉनवे 2017 में न्यूजीलैंड में बस गये थे और तब से उन्होंने तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर रहे।

इसे भी पढ़ें: SAI ने केंद्रों के लिए SOP तैयार की, लेकिन गृह मंत्रालय मंजूरी के बाद ही शुरू होगी ट्रेनिंग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी पर जब वह टीम में चयन की पात्रता हासिल करेंगे तो फिर टेस्ट सलामी बल्लेबाज रावल और सीमित ओवरों के बल्लेबाज मुनरो के लिये जगह नहीं बचेगी। लार्सन ने कहा, ‘‘डेवोन की पिछले दो सत्र से तीनों प्रारूपों में शानदार फार्म को नजरअंदाज करना मुश्किल था। वह बल्लेबाजी में बहुत अच्छा विकल्प है। ’’ न्यूजीलैंड के अनुबंधित खिलाड़ी इस प्रकार हैं : टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, जेम्स नीशाम, अजाज पटेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग, केन विलियमसन, विल यंग।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत